उत्तराखंड के कनखल में नवविवाहिता से मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में पार्षद सहित तीन पर मुकदमा दर्ज,,,

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता के साथ मारपीट करने, घर से निकालने और बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां व भाई के साथ भी अभद्रता एवं हमला करने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने आरोपी पार्षद सुमित त्यागी, उसकी मां और बहन के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में बालाजीपुरम कॉलोनी, जगजीतपुर निवासी नूतन त्यागी ने बताया कि उनकी बेटी साक्षी की शादी बीती 11 मई को राजा गार्डन, जगजीतपुर निवासी पार्षद सुमित त्यागी के साथ हुई थी। आरोप है कि 14 नवंबर की सुबह साक्षी ने रोते हुए फोन कर जानकारी दी कि ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे और पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही नूतन त्यागी अपनी बड़ी बेटी सिमरन के साथ बेटी के ससुराल पहुंचीं, जहां पुलिस पहले से मौजूद मिली।

पीड़िता की मां का आरोप है कि बातचीत के दौरान साक्षी की सास मीना त्यागी ने उन्हें धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर पार्षद सुमित त्यागी ने नूतन त्यागी के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ीं। आरोप यह भी है कि मां को बचाने आगे बढ़ी सिमरन को केतन त्यागी ने लात मारी और पूरी घटना का वीडियो बना रही साक्षी पर वार कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। साथ ही, वीडियो सार्वजनिक करने पर पूरे परिवार को गोली मरवाने की धमकी भी दी गई। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभागों में हुआ बदलाव, उमेश नारायण पांडेय होंगे नए पंचायती राज सचिव,,,
उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका, आयोग इसी माह निकालेगा समूह-ग की 2200 से ज्यादा भर्तियां,,,
उत्तराखंड विजन 2050, प्रदेश के इन छह प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा विकास का फोकस- दिनेश असवाल (मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष)