August 10, 2026

उत्तराखंड के दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में फिर हुई शर्मसार घटना, सफाईकर्मी पर लिफ्ट में 12 साल के बच्चे से अश्लील हरकत करने का लगा आरोप,,,

उत्तराखंड के दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में फिर हुई शर्मसार घटना, सफाईकर्मी पर लिफ्ट में 12 साल के बच्चे से अश्लील हरकत करने का लगा आरोप,,,

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में एक बेहद ही शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में स्थित लिफ्ट में मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीज के साथ आए एक 12 वर्षीय बच्चे से अस्पताल के ही सफाईकर्मी द्वारा अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। पीड़ित बच्चा लिफ्ट से कहीं जा रहा था, तभी लिफ्ट में पहले से मौजूद सफाईकर्मी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील इशारे शुरू कर दिए। लिफ्ट से बाहर निकलते ही बच्चे ने परिजनों और वहां मौजूद लोगों को रोते हुए आपबीती सुनाई।

​घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर कोई हैरान है।

​दूसरी ओर, आरोपी कर्मचारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए इसे महज एक “गलतफहमी” बताया है और दावा किया है कि वह बच्चे के साथ सिर्फ मजाक कर रहा था।

​गौरतलब है कि दून अस्पताल परिसर में सुरक्षा और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

दूसरी ओर, आरोपी कर्मचारी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए इसे महज एक “गलतफहमी” बताया है और दावा किया है कि वह बच्चे के साथ सिर्फ मजाक कर रहा था। गौरतलब है कि दून अस्पताल परिसर में सुरक्षा और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा, “चिकित्सा अधीक्षक से पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना में वास्तव में क्या हुआ था।”

​फिलहाल घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप का माहौल है और मामले में आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही है।

You may have missed

Share