आइए जानते हैं क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे सोमवार 10/08/2026

मेष राशि (Aries)
आज करियर और रोजगार के क्षेत्र में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, जबकि कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी अड़चन दूर होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर खुल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ बातचीत से पुरानी उलझनें शांत होंगी और आपसी समझ बढ़ेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। आय के एक से अधिक स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों और ईश्वर की भक्ति में मन लगने से मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज व्यापार और करियर में बड़ा कदम उठाने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कोई डील या योजना आखिरकार पूरी होने की संभावना है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी, जिससे परिवार में राहत का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें और बिना सोचे-समझे किसी को पैसा उधार देने से बचें।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपकी सोच और व्यक्तित्व में एक गहरा आकर्षण दिखेगा। निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी और बात रखने का तरीका असरदार रहेगा। हालांकि, सुख-सुविधाओं और लाइफस्टाइल पर बढ़ता खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी मित्र के साथ छोटी-सी बात पर मतभेद से बचने के लिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
सिंह राशि (Leo)
आज आर्थिक मामलों में खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना है। यात्रा लाभदायक रहेगी और आय में वृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से रुके हुए सरकारी कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। दोस्तों या सामाजिक दायरे में चल रहे पुराने विवादों को आप बेहतर तरीके से सुलझाने में सफल रहेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और सेहत भी सुधरेगी।
कन्या राशि (Virgo)
करियर के मोर्चे पर आज काम को लेकर आपकी सोच ज्यादा साफ और सुलझी रहेगी। दोस्तों और सामाजिक दायरे से पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हालांकि, खुद की छवि को लेकर मन में कुछ संशय या भ्रम पैदा हो सकता है, इसलिए खुद के साथ नरमी बरतें। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी भी गंभीर मुद्दे पर बातचीत करते समय धैर्य बनाए रखें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। द्विपुष्कर योग के प्रभाव से आपके रुके हुए काम तेजी से गति पकड़ेंगे। नौकरी में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है और व्यापार में आय बढ़ने के संकेत हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और खानपान पर विशेष ध्यान दें ताकि स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियों से बचा जा सके। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आज सफलता आपकी ओर तेजी से बढ़ती दिखाई देगी। व्यापार में लाभ होगा और नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यदि प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है, बस अपने बढ़ते खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत अंततः आपको सफलता दिलाएगी। पुराने लेन-देन को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। माता-पिता का आशीर्वाद और वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपके रुके हुए कार्यों को पूरा कराने में मदद करेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा हो सकता है। मित्रों की मदद से आपके कई अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। व्यापार में नई योजनाओं से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार में कोई शुभ समाचार आने से मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज धन लाभ के नए योग बन रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तरक्की के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें संतान पक्ष से पूरा सहयोग और सुख मिलेगा। हालांकि, किसी भी प्रकार के फालतू विवाद को बढ़ावा न दें और अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। व्यापार से जुड़े मामलों में कागजी कार्रवाई पूरी सावधानी के साथ करें।

More Stories
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने PMGSY टेंडर अवमानना मामले में मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को किया दोषी करार, अब सेवा अभिलेख में दर्ज होगी प्रविष्टि,,,
देश में मानसून का नया दौर, 9 से 15 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में किया रेड अलर्ट,,,
देश में मानसून का नया दौर, 9 से 15 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में रेड अलर्ट,,,