हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर से अवैध मदरसों को सील किए जाने का अभियान तेज किया है। 4 अवैध मदरसे सील किए गए है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा गठित टीम ने जिला हरिद्वार में अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किए जाने का कार्य पुनः शुरू किया है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने पहलगाम घटना के बाद उक्त अभियान पर ब्रेक लगाया था।
आज चार अवैध मदरसे सील किए जाने की पुष्टि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने करते हुए बताया कि अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध मदरसे सील किए जाएंगे और जो वैध मदरसे चल रहे है उनके यहां भी सर्वे कराया जाएगा कि वो बच्चों को कैसी शिक्षा दे रहे है, उन्होंने कहा कि मदरसों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम को पढ़ाया जाना अनिवार्य है और प्रशासन इसकी समीक्षा करेगा।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले में अब तक 85 अवैध मदरसे सील किए जा चुके है।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,