उत्तराखंड के हरिद्वार में 16 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के पास 400 पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,,,

हरिद्वार। में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 16 सितंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने जानकारी दी है कि इस मेले में हरिद्वार क्षेत्र की लगभग 7 से 8 प्रमुख औद्योगिक इकाइयां हिस्सा लेंगी, जिनके माध्यम से करीब 400 रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
योग्यता और पात्रता
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर), स्नातक (ग्रेजुएट्स) और परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट्स) योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
मेले में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे:
- बायोडाटा (Resume/CV) की दो प्रतियां
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- सभी मूल शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र
महत्वपूर्ण निर्देश
- रोजगार मेले का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित है।
- इस मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।
- अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जिला सेवायोजन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

More Stories
उत्तराखंड में मानसून का दौर जारी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 25 सितंबर तक विदाई की संभावना,,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में बड़ी उपलब्धि: 10 किलोमीटर से अधिक लंबी देश की दूसरी सबसे लंबी रेलवे सुरंग का हुआ ‘ब्रेक थ्रू’,,,
उत्तराखंड हाथी ने ग्रामीण को पटककर-2 मार डाला, एक ने भागकर जान बचाई, राजाजी टाइगर रिजर्व के कांसरो वन रेंज की घटना,,,,