उत्तराखंड हाथी ने ग्रामीण को पटककर-2 मार डाला, एक ने भागकर जान बचाई, राजाजी टाइगर रिजर्व के कांसरो वन रेंज की घटना,,,,

डोईवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व के कांसरो वन रेंज के अंतर्गत मारखम ग्रांट इठरावाला गांव में शुक्रवार की रात स्कूटी से घर लौट रहे दो ग्रामीण के सामने हाथी आ गया। दोनों ने जान बचाने के लिए हाथी को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।
स्कूटी छोड़कर भागे ग्रामीण, एक को चपेट में लिया
मारखम ग्रांट इठरावाला बीट की सीमा से लगी जमौदारा मिलन हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में नफीस और जमील अहमद (51) पुत्र असगर अली निवासी इठरावाला स्कूटी से घर को लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से हाथी आ गया। दोनों कुछ समझ पाते स्कूटी छोड़कर जैसे ही भागने लगे, हाथी ने जमील अहमद को चपेट में लेकर पटक दिया। नफीस ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया।
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
आसपास के लोगों की मदद से घायल जमील को हिमालयन अस्पताल जोलीग्रांट बुलाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी शीलन वैध टीम के साथ मौके पर पहुंची।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में पुत्र के डंडे ने ली पिता की जान, श्यामापुर क्षेत्र के चंडीघाट बस्ती की घटना, पुलिस की हिरासत मे आरोपी पुत्र,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पुत्र के डंडे ने ली पिता की जान, श्यामापुर क्षेत्र की चंडीघाट बस्ती की घटना, पुलिस की हिरासत मे आरोपी पुत्र,,,,
उत्तराखंड लापता हुई तीन नाबालिग बरामद, ट्यूशन पढ़ने निकली थीं छात्राएं, सहेली की बर्थडे पार्टी में जाने का हुआ खुलासा,,,,