September 13, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार में पुत्र के डंडे ने ली पिता की जान, श्यामापुर क्षेत्र के चंडीघाट बस्ती की घटना, पुलिस की हिरासत मे आरोपी पुत्र,,,,

उत्तराखंड हरिद्वार में पुत्र के डंडे ने ली पिता की जान, श्यामापुर क्षेत्र के चंडीघाट बस्ती की घटना, पुलिस की हिरासत मे आरोपी पुत्र,,,,

हरिद्वार। श्यामापुर थाना क्षेत्र की चंडीघाट बस्ती में पिता और बेटे के बीच हुए विवाद में बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

🔴 खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम की है। चंडीघाट बस्ती निवासी 60 वर्षीय प्यारे लाल अपने छोटे बेटे के साथ खाना बना रहे थे। इसी बीच काम को लेकर उन्होंने अपने बड़े बेटे प्रकाश (27) को कुछ बात कह दी। इस पर प्रकाश और प्यारे लाल के बीच कहासुनी हो गई, जिससे विवाद बढ़ गया। प्रकाश की बहन मोनिका ने बताया कि गुस्से में प्रकाश ने अपने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिए।

🔴 अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

गंभीर हालत में छोटे भाई रवि के साथ पिता को एम्स ऋषिकेश लेकर पहुंची मोनिका ने शनिवार सुबह मामले में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

You may have missed

Share