उत्तराखंड के हरिद्वार में नवनियुक्त एसपी सिटी दीपक सिंह ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाना पहली प्राथमिकता,,,,

हरिद्वार। नवनियुक्त एसपी सिटी दीपक सिंह ने हरिद्वार में आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया तथा शहर की कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली।
पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर
मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी सिटी दीपक सिंह ने स्पष्ट किया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हरिद्वार में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अपराध नियंत्रण और यातायात सुधार पर रहेगा विशेष फोकस
नवनियुक्त एसपी सिटी ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए बताया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और बेहतर बनाना उनकी मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन होता है, जिसे देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना बेहद महत्वपूर्ण है।

More Stories
उत्तराखंड में बिजली खरीद की लागत और टैरिफ पर असर की संभावना, उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है अतिरिक्त वित्तीय भार,,,,
उत्तराखंड पुलिस महकमे में फेरबदल, पुलिस मुख्यालय ने 14 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को दी नई तैनाती, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी,,,
उत्तराखंड बैंकों में छुट्टियों और हड़ताल का साया, आगामी 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा बैंको में कामकाज, 25 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम,,,