उत्तराखंड के हरिद्वार में हरकी पैड़ी क्षेत्र मे यात्रियों को टीका लगाने को लेकर भिड़ीं तीन महिलाएं मे चले लात-घूंसे,पुलिस ने की कार्रवाई,,,,

हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र में यात्रियों को टीका लगाने के लिए तीन महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को चिह्नित किया और चौकी लाने बाद पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। वहीं तीनों महिलाओं ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।
पुलिस के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि घंटाघर घाट पर तीन महिलाएं यात्रियों से टीका लगाने के लिए आपस में झगड़ रही हैं। तीनों के बीच मारपीट हो रही है। इसके कुछ देर बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को चौकी पर लाया गया। पुलिस ने तीनों को फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि तीनों महिलाओं का धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत उनका चालान कर दिया गया है। धार्मिक स्थल पर इस तरह का बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में भी बिहार की तर्ज पर प्रदेश की महिलाओं के खाते में आ सकते है पैसे, बड़ी योजना की तैयारी में उत्तराखंड सरकार,,,,,
धर्म – कर्म, बढ़ती महगाई को देखते हुए भारत सरकार ने वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों की पेंशन राशि मे की बढ़ोतरी, आदेश जारी,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन तैयार सुरंग खोदकर लौट गई ‘शक्ति’ जल्द अपना काम करके ‘शिव’ की भी होगी विदाई,,,,