उत्तराखंड खाकी पर फिर लगा दाग, हिमाचल के आबकारी कारोबारी के घर चोरी के मॉल पर हाथ साफ करने वाले दरोगा समेत चार सिपाही गिरफ्तार,,,

रुद्रपुर। हिमाचल प्रदेश में हुई आबकारी चोरी के एक बड़े मामले में रुद्रपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने आपसी समन्वय और सतर्कता का परिचय देते हुए एक हफ्ते के भीतर ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में एक आबकारी दरोगा और सिपाही की संलिप्तता सामने आने पर डीएम के आदेश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्रेम प्रसंग के चक्कर में खुली चोरी की पोल
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हिमाचल प्रदेश के एक आबकारी कारोबारी के घर से लाखों रुपये की नकदी, सोने-हीरे के जेवर और घड़ियां चोरी हुई थीं, जिसे आबकारी दरोगा समेत पांच लोग टैक्सी से नेपाल लेकर भागे थे। आरोपियों को लगा था कि वे कभी पकड़े नहीं जाएंगे, लेकिन नेपाल पहुंचने पर चोरी के माल की हिस्सेदारी को लेकर मुख्य आरोपी युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी पोल खोल दी।
पुलिस की मुस्तैदी से दबोचे गए आरोपी
उत्तरी प्रदेश के रामपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे आरोपियों की टोह लेते हुए आबकारी विभाग की टीम ने रुद्रपुर सीमा पर उनकी सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लाखों की नकदी और जेवरात बरामद किए गए। इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार और आबकारी सिपाही बलजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही उपनल कर्मचारी पप्पू लाल, पीआरडी स्वयंसेवक नदीम और नेपाल निवासी मुख्य युवती सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
उत्तराखंड में बिजली खरीद की लागत और टैरिफ पर असर की संभावना, उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है अतिरिक्त वित्तीय भार,,,,
उत्तराखंड पुलिस महकमे में फेरबदल, पुलिस मुख्यालय ने 14 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को दी नई तैनाती, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी,,,
उत्तराखंड बैंकों में छुट्टियों और हड़ताल का साया, आगामी 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा बैंको में कामकाज, 25 सितंबर तक निपटा लें जरूरी काम,,,