उत्तराखंड टोल प्लाजा के पास पिलर से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज बस, बस में मची अफरा तफरी,,,,

देहरादून- ठंड बढ़ने के बाद से जैसे ही कोहरा छाने लगा है। हादसे भी होने लगे हैं। एक के बाद एक लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास देहरादून से आ रही रोडवेज की बस पिलर से टकरा गई।
जिसमें जिससे बस में सवार यात्रियों को चोट आई। पुलिस ने बताया कि रोडवेज की बस सुबह देहरादून से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। अधिकांश सवारियां मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थी। लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस सीधे पोल से टकरा गई।
जिससे अफरातफरी मच गई। टोल बैरियर पर मौजूद आपातकालीन वाहन से तत्काल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से यात्रियों को मामूली चोटे लगे हैं, जिनको उपचार दिया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड हल्द्वानी में तेज रफ्तार बाइक ने सब्जी के ठेले को मारी टक्कर, तड़पते किशोर को बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग, 13 वर्षीय मासूम की मौत, कातिल फरार,,,,
उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाउडस्पीकर के प्रयोग पर चमोली डीएम सख्त, गढ़वाल स्काउट्स के सीओ को थमाया नोटिस,,,
उत्तराखंड नैनीताल भूमि नापजोख के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को नकद पुरस्कार की घोषणा,,,