उत्तराखंड डोईवाला में हुआ बड़ा हादसा, लोहाघाट से देहरादून आ रही रोडवेज बस में अचानक लगी भीषण आग,बाल बाल बची 15 सवारी,,,,,
देहरादून: देहरादून के डोईवाला में तड़के हादसा हो गया। लोहाघाट से देहरादून आ रही एक बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना तड़के चार बजे की है। लालतप्पड़ साईं मंदिर के सामने पहुंचते ही बस ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगती देख हड़कंप मच गया। बस में 15 सवारियां थीं। आग लगने की खबर लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में लगाया और सभी सवारियों को उतारा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।


More Stories
आज का भविष्यफल- क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे दिन बृहस्पतिवार दिनांक 15/10/2026
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,