उत्तराखंड देवउठनी एकादशी 2025, आइए जानते कब है व्रत, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय,,,
देहरादून: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है, जब भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास का समापन होता है। इस वर्ष देवउठनी एकादशी की तिथि 1 नवंबर को सुबह 9:12 बजे से शुरू होकर 2 नवंबर शाम 7:32 बजे तक रहेगी।
गृहस्थ 1 नवंबर को व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव संप्रदाय के लोग 2 नवंबर को उपवास करेंगे। व्रत का पारण 2 नवंबर दोपहर 1:11 से 3:23 बजे के बीच शुभ माना गया है।
इस दिन भक्तजन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं। पीले वस्त्र धारण कर तुलसी दल, पीले पुष्प, चंदन और फल से भगवान की आराधना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन तुलसी पर दीपक जलाने और विशेष मंत्रोच्चार करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।


More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,