उत्तराखंड देहरादून चकराता-त्यूणी हाईवे (707A) पर धारणादार के पास पहाड़ दरकने से यातायात ठप, दो लोग घायल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,,,

देहरादून: चकराता-त्यूणी मोटर मार्ग (707ए) पर धारणादार के समीप हुए भूस्खलन और भारी बोल्डर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इंसिडेंट कमांडर के अनुसार, भूस्खलन के कारण सड़क के दोनों ओर लगभग 8 से 10 वाहन फंस गए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के दौरान एक वाहन पर भारी बोल्डर गिर जाने से उसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव दल (रेस्क्यू टीम) को मौके पर रवाना किया। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित निकालने और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू की।

प्रशासन द्वारा मार्ग में फंसे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क से मलबा और बोल्डर हटाने का कार्य भी युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सुचारु किया जा सके। अधिकारियों ने क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखी है तथा लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

More Stories
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटको से मचा हड़कंप, शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई तीव्रता,,,
उत्तराखंड रसगुल्ले की मिठास में घुल रहा जहर, उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, नमूनों में भारी मिलावट से हुआ खुलासा,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कमलदास कुटिया में सेवक पर हमला कर किया गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर रही जांच,,,