उत्तराखंड देहरादून में चिपचिपी गर्मी में भयानक जाम से लोग हुए बेहाल, राजधानी में यहां पुलिया धंसने का बाद बिगड़े हालात,,,,

देहरादून: राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में पांवटा साहिब राजमार्ग पर सोमवार को भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालात इतने विकट हो गए कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने बमुश्किल जाम की स्थिति को दूर कर यातायात को सामान्य किया।
यह सब प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास बनाई गई अस्थाई पुलिया के धंस जाने से हुआ। 15 सितंबर की मध्य रात्रि को बादल फटने/अतिवृष्टि से दून पर चैतरफा टूटी आसमानी आफत के बीच टौंस नदी का पुल बह गया था। यह अभी उसी अवस्था में है। पांवटा साहिब राजमार्ग पर यातायात को बहाल करने के लिए लोनिवि प्रांतीय खंड की मशीनरी ने यद्ध स्तर पर काम करते हुए ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई पुलिया का निर्माण किया था।
करीब 09 दिन के इंतजार के बाद हालात अभी सामान्य हुए ही थे कि सोमवार तड़के पुलिया बीचोंबीच से धंस गई। बताया जा रहा है कि यहां से खनन के ओवरलोड ट्रकों के गुजरने से भी यह हालात पैदा हुए हैं। जिससे पुलिया कमजोर पड़ गई थी।
सुबह राजमार्ग पर जैसे जैसे वाहनों का दबाव बढ़ने लगा, जाम के हालात भी बेकाबू होने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जाम की स्थिति कितनी गंभीर हो गई थी। यातायात के लिए फिलहाल फिर से पांवटा साहिब की तरफ से आने के लिए नए ग्रीनफील्ड, जबकि जाने के लिए ठाकुरपुर रोड, शिमला बाईपास का प्रयोग कराया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,