उत्तराखंड देहरादून हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली,,,,,

हरिद्वार- देहरादून और हरिद्वार पुलिस की कार सवार तीन बदमाशों से बीती रात एक बजे मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. जबकि दो बदमाश मौके से फरार हो गए.
मामला हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार तीनों बदमाशों ने रायवाला में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. देहरादून पुलिस ने रायवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के संदिग्ध बदमाश और संदिग्ध कार का रुड़की की ओर से हरिद्वार की तरफ पीछा किया. थाना बहादराबाद पुलिस को गाड़ी की चेकिंग और रोकने के लिए सूचना दी गई.
सूचना पर आरोग्यम के पास बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया. कार सवार बदमाश बडेरी की ओर भागने लगे. दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपियों का पीछा किया. कार में सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई.

More Stories
उत्तराखंड में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ 11 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार, प्रदेश के 9 जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी,,,
उत्तराखंड SIR के बाद नैनीताल जिले की मतदाता सूची में हुआ बड़ा फेरबदल, सभी 6 विधानसभाओं में घटे वोटर, बदल सकता है सियासी गणित,,,
उत्तराखंड दोस्ती का दर्दनाक अंत, मित्र को डूबता देख मित्र ने लगाई पानी में छलांग, दोनों को बहा ले गई तेज़ लहरें,,,