हरिद्वार- नगर निगम हरिद्वार द्वारा अवैध तथा अनियंत्रित ढंग से लगाए गए तारों के जंजाल के विरुद्ध कार्यवाही गतिमान रखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन से सहगल पेट्रोल पम्प तक नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोल पर लगाए गए डिश टीवी तथा इंटरनेट फाइबर के तारों को हटाया गया। नगर निगम द्वारा 4 सितम्बर को शिवमूर्ति चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक अवैध रूप से लगे तारों को हटाया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम तारों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मध्य हरिद्वार, ज्वालापुर, कनखल, खड़खड़ी, भीमगोड़ा सहित पूरे शहर में तार हटाने की कार्रवाई निरंतर की जाएगी।
नगर निगम की और से नागरिकों एवं सेवा प्रदाता कंपनियों से भविष्य में बिना अनुमति किसी भी प्रकार के तार, केबल अथवा उपकरण नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोल अथवा सार्वजनिक स्थलों पर न लगाए जाने की अपील भी की गयी है। साथ ही जिन स्थानों पर अनियंत्रित ढंग से तारों का जंजाल लगाया गया है, उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हटाए ना जाने की स्थिति में नगर निगम द्वारा स्वयं कार्रवाई करते हुए तार हटाए जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी की होगी।

More Stories
उत्तराखंड केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार में करेंगे विकास एवं न्याय संहिता प्रदर्शनी का अवलोकन,,,,
उत्तराखंड राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण के सकारात्मक आंकड़े हमारे सतत विकास और सुशासन के प्रयासों का परिणाम – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड में 2024-25 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) बढ़कर पहुंचा रुपए 3,81,889 करोड़- आर. मीनाक्षी सुन्दरम