उत्तराखंड नार्को टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक राठौर, अंकिता को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच में करूंगा पूरा सहयोग- सुरेश राठौर

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में अब पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट एक अहम कड़ी बनने जा रहा है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद अब सुरेश राठौर भी नार्को टेस्ट के लिए तैयार हो गए हैं और सोमवार सुबह गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो गए। उनका नार्को टेस्ट 24 नवंबर को होना निर्धारित है।

गांधीनगर रवाना होने से पूर्व सुरेश राठौर ने एक वीडियो जारी कर सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए जांच एजेंसी जो भी प्रक्रिया अपनाएगी, वे उसमें पूरा साथ देंगे। राठौर ने स्पष्ट किया कि उन्हें सीबीआई की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही वे नार्को टेस्ट कराने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले सीबीआई की टीम ने हरिद्वार पहुंचकर राठौर से पूछताछ की थी, वहीं जेल से बाहर आने के बाद उर्मिला सनावर ने देहरादून में अपने बयान दर्ज कराए थे। सोशल मीडिया पर सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच बातचीत के कुछ कथित ऑडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया था, जिसके चलते हरिद्वार और देहरादून में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।

More Stories
हरिद्वार में बनेंगे 31 खेल मैदान, युवाओं को मिलेगी प्रतिभा निखारने की नई जगह, ग्रामीण विकास विभाग करा रहा निर्माण, अब तक 60 प्रतिशत काम पूरा,,,
हरिद्वार में बनेंगे 31 खेल मैदान, युवाओं को मिलेगी प्रतिभा निखारने के नए आयाम,ग्रामीण विकास विभाग करा रहा निर्माण, अब तक 60 प्रतिशत काम पूरा,,,
उत्तराखंड स्वामी रामदेव ने कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बताया ढोंगी और पाखंडी, धीरेंद्र के बयानों का उदाहरण देते हुए बोला तीखा हमला,,,