उत्तराखंड पहले 31 मार्च को घोषित यह था अवकाश, शासन ने आदेश में संशोधन कर नई तारीख की अधिसूचना की जारी,,,,
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में बड़ा बदलाव करते हुए नई तिथि घोषित कर दी है। प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार अब राज्य में महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च 2026 की बजाय 30 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगा।
शासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि पूर्व में 24 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचना में 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि अब इस आदेश में संशोधन करते हुए अवकाश की तिथि बदलकर 30 मार्च 2026 कर दी गई है।
इसके साथ ही शासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और नियमित कार्य संपादित किए जाएंगे।
शासन द्वारा जारी यह संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संबंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नई तिथि के अनुसार अवकाश से संबंधित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


More Stories
“देश – दुनिया” आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं ग्रीनलैंड और स्पेन सहित इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश मंडी में पार्किंग की जगह बिक गईं दुकानें, जाम से बेहाल व्यापारी और ग्राहक, विरोध में उतरा विक्रेता संघ,,,
उत्तराखंड के खटीमा के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में हंगामा, खराब भोजन और अव्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को हटाया,,,