उत्तराखंड पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रबुद्धजनों को सोनिया गांधी की आत्मकथा भेंट कर जनता की उम्मीदों और सुझावों पर भी की विस्तृत चर्चा,,,

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ भेंट की। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित सहभोज कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आगामी पार्टी घोषणापत्र को लेकर जनता की उम्मीदों और सुझावों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्य सचिव नृप सिंह नपलच्याल, लोकगायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट और इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुमारी सैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी के व्यक्तित्व में आत्मीयता और ममत्व का भाव है तथा उनके साथ बिताए पल अविस्मरणीय हैं। वहीं, हरीश रावत ने कहा कि राजनीति केवल सत्ता और संघर्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और वैचारिक सेतु को मजबूत करना भी सार्वजनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण दायित्व है।

More Stories
भारत-नेपाल रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी और नेपाली पीएम बालेंद्र शाह आज करेंगे छारछुम अंतरराष्ट्रीय मोटर पुल व बनबसा ड्राई पोर्ट का लोकार्पण,,,
फर्जी पत्रकारों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, माइक आईडी दिखाकर नहीं मिलेगा सरकारी दफ्तरों में प्रवेश, जिला सूचना अधिकारी ने जारी किए 8 कड़े दिशा-निर्देश,,,
उत्तराखंड में भाजपा की तीसरी जीत के लिए राजनाथ सिंह ने नौ मंत्र देते हुए अनुशासन के साथ एकजुट होकर कार्य करने का किया आह्वान,,,