उत्तराखंड प्रदेश में खुलेंगे 10 योग वेलनेस केंद्र, आयुर्वेद विभाग ने की कवायद, तैयार है पूरी योजना,,,,,

देहरादू- राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पहले चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में योग वेलनेस केंद्र खोले जा रहे हैं। आयुष मंत्रायल की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए प्रतिवर्ष सात लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
राज्य में योग को बढ़ावा देने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए जागरूक करने के लिए 10 योग वेलनेस केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आयुर्वेद विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। प्रत्येक केंद्र में एक योग अनुदेशक व बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की तैनाती की जाएगी।
केंद्रों में प्रतिदिन योग अभ्यास कराने के साथ लोगों को दिनचर्या की जानकारी मिलेगी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पहले चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में योग वेलनेस केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें उत्तरकाशी जिले में हर्षिल, भटवाड़ी, चमोली जिले में सुगी, नंदप्रयाग, चंपावत जिले में टनकपुर, चंपावत, नैनीताल जिले में नौकुचियाताल, पिथौरागढ़ जिले में ताल, पिथौरागढ़ में गूंजी शामिल है।
आयुष मंत्रायल की ओर से प्रत्येक केंद्र के लिए प्रतिवर्ष सात लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इन केंद्रों को खोलने का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में योग और आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक करना है। केंद्रों में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए दिनचर्या की जानकारी दी जाएगी।
योग वेलनेस सेंटर खोलने के लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही केंद्रों में स्टाफ को तैनात किया जाएगा। – डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव।

More Stories
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों की हालत पर की सुनवाई, 250 करोड़ के प्रस्ताव राज्य सरकार के पास लंबित,,,,,
उत्तराखंड धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा की लाखों की धोखाधड़ी मे ₹50,000 के ईनामी अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस CID ने मुम्बई से किया गिरफ्तार,,,
उत्तराखण्ड मे 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण योजनाओं हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने दी 1700 करोड़ रुपये की धनराशि की मंजूरी,,