उत्तराखंड बारिश के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी, सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश,,,,,
देहरादून- आठ और नौ दिसंबर को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित होने से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना है। ठंड बढ़ने की चेतावनी के बीच सीएम धामी ने जिलाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में बारिश के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई और कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरों को शुरू करने के साथ ही बेघर लोगों और परिवारों को रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरों की सुविधा दी जाए।


More Stories
उत्तराखंड देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व कर राज्य के विकास और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर,,,
उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,
उत्तराखंड ऋषभ पंत के रुड़की स्थित घर और स्कूल को लेकर चर्चाएं तेज, तहसील प्रशासन ने दी सफाई,,,,