उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025, UBSE कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे आज सुबह 11 बजे होंगे घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज, 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11:00 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। लगभग 2.25 लाख छात्र, जो अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह घोषणा पूरे राज्य के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि उनकी मेहनत और समर्पण का फल अब सामने आएगा।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होते ही छात्र या अभिभावक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
इसके बाद रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना है। जानकारी सबमिट होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड भी कर पाएंगे।

More Stories
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभागों में हुआ बदलाव, उमेश नारायण पांडेय होंगे नए पंचायती राज सचिव,,,
उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका, आयोग इसी माह निकालेगा समूह-ग की 2200 से ज्यादा भर्तियां,,,
उत्तराखंड विजन 2050, प्रदेश के इन छह प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा विकास का फोकस- दिनेश असवाल (मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष)