September 15, 2026

उत्तराखंड भारी बारिश से हनुमान चटृी के पास पुल के नीचे सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त,भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक,,,,,

उत्तराखंड भारी बारिश से हनुमान चटृी के पास पुल के नीचे सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त,भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक,,,,,

जोशीमठ: पुल की सुरक्षा दीवार ढहने से नौ टन से ऊपर के भारी वाहनो को इस पुल से आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चटृी के पास बने पुल के नीचे सुरक्षा दीवार बह गई। जिसके चलते भारी वाहनो को खतरा देखते हुये नौ टन से ऊपर भार वाले वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि नौ टन से ऊपर के भारी वाहनो को इस पुल से आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, केवल हल्के वाहनों की आवाजाही पुल से हो रही है। उन्होने बताया कि सर्वे करने के बाद सोमवार से सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

You may have missed

Share