उत्तराखंड माता-पिता के पढ़ाई के लिए डाटने पर नाराज बेटा देहरादून से पहुंचा वृंदावन, दो दिन बाद पुलिस को हरिद्वार स्टेशन पर मिला बच्चा,,,,,
देहरादून: माता-पिता द्वारा पढ़ाई के लिए कहने पर एक 13 वर्षीय किशोर इतना नाराज हो गया कि वह बिना बताए घर से वृंदावन चला गया। दो दिन बाद पुलिस ने उसे हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अपने संरक्षण में लिया।
जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि 18 फरवरी को राजीव चौधरी, निवासी नुन्नावाला भानियावाला ने पुलिस चौकी में अपने 13 वर्षीय बेटे हनु चौधरी के घर से लापता होने की सूचना दी थी, जिस पर टीम गठित करते हुए गुमशुदा किशोर की तलाश में उनके घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए किशोर को भानियावाला से एक आटो में बैठकर हरिद्वार की ओर जाते हुए देखा गया।
आगे के कैमरे खंगालने के बाद उसकी अंतिम लोकेशन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिली। जिस पर पुलिस ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान जारी रखा। इसी बीच 20 फरवरी को लापता किशोर रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ मिला। जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया।
पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह नाराज होकर हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर वृंदावन चला गया था। जहां भगवान के दर्शन करने के बाद वह आज वापस लौटा है। पुलिस ने उक्त किशोर को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।


More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,