November 21, 2026

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘इगास-बग्वाल’ और ‘बूढ़ी दिवाली’ पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की कामना करते हुए दी शुभकामनाएँ,,,

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘इगास-बग्वाल’ और ‘बूढ़ी दिवाली’ पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि की कामना करते हुए दी शुभकामनाएँ,,,

​देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य के पारंपरिक लोकपर्व ‘इगास-बग्वाल’ और ‘बूढ़ी दिवाली’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

​इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भैलो की उमंग और ढोल-दमाऊँ की पारंपरिक थाप से सजा इगास पर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकल और विरासत को सहेजने के आह्वान का उल्लेख करते हुए समस्त प्रदेशवासियों से अपनी लोकपरंपराओं का संरक्षण करने और इस सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लेने की अपील की।

​मुख्यमंत्री श्री धामी ने कामना की है कि लोकपर्व इगास-बग्वाल सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई उमंग लेकर आए।

You may have missed

Share