उत्तराखंड में आज किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस,,,,
रुद्रपुर: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के छोटे पुत्र और रुद्रपुर नगर निगम वार्ड संख्या 39 के पार्षद सौरभ बेहड़ पर देर शाम अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आवास विकास क्षेत्र में तीन नकाबपोश युवकों ने सौरभ राज बेहड़ पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, डॉक्टरों की टीम उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिस सहित राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेता मौके पर पहुंच गए। आवास विकास चौकी पुलिस घटना की तहकीकात में जुट चुकी है। पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।


More Stories
उत्तराखंड देहरादून भूमि धोखाधड़ी मामले में फरार कांग्रेस नेता और उसके बेटे सहित तीन लोगों के घर ढोल बजवाकर पुलिस ने चस्पा किए नोटिस,,,
उत्तराखंड UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में विशेष CBI अदालत ने आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई,,,
“देश – दुनिया” आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं ग्रीनलैंड और स्पेन सहित इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण,,,