उत्तराखंड में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी,,,
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना को कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु श्री सूर्यकांत धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रशासन/संगठन) के रूप में कार्य करेंगे। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे नियमित रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन में सहयोग करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा, जिससे प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
More Stories
उत्तराखंड में इस बार हरेला पर्व पर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनेगा नया रिकॉर्ड, हरेला पर्व पर 05 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य,,,,
क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 12/07/2025
उत्तराखंड निर्वाचन आयोग को लगा बड़ा झटका, शक्ति सिंह बर्त्वाल की याचिका पर हाईकोर्ट ने किया बडा फैसला,,,,,