उत्तराखंड में खिलेगी कहीं धूप तो कहीं पड़ेगी तेज बौछार, आज भी बारिश को लेकर विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट,,,,,

देहरादून: राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। देहरादून बागेश्वर और चंपावत में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर बादल छाए रहने की संभावना है।
देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल मंडराने के साथ बौछारों का दौर जारी है। दिन में शहर में कहीं धूप खिली तो कहीं तीव्र वर्षा का क्रम बना रहा है। पहाड़ों में भी बौछारों का सिलसिला जारी है। हालांकि, बीते मंगलवार से भारी वर्षा से कुछ राहत है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। देहरादून में गुरुवार को भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
दून में सुबह बादलाें की आंख-मिचौनी के साथ ही हल्की धूप खिली रही। दोपहर में शहर में कहीं-कहीं धूप तेज हो गई तो कहीं घने बादलों का डेरा रहा है। जिसके चलते मोहकमपुर, जौलीग्रांट, मालदेवता, आशारोड़ी, मालसी, सहस्रधारा रोड आदि क्षेत्रों में झमाझम वर्षा हुई।
इसके साथ ही शाम को भी आसमान में बादल मंडराते रहे और बौछार पड़ने के आसार बने रहे। इसके अलावा विकासनगर, कोटद्वार, लैंसडौन, नरेंद्र नगर आदि क्षेत्रों में भी तीव्र बौछारों के दौर हुए। चारधाम व यात्रा मार्गों पर भी आंशिक बादल मंडराते रहे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। धूप खिलने से दून समेत कई क्षेत्रों में पारे में भी इजाफा हुआ है

More Stories
उत्तराखंड उत्तरकाशी के नौगांव के सौली वार्ड में हुआ भारी भू-धंसाव, जान बचाने के लिए 10 परिवारों ने छोड़े घर, प्रशासन ने संभाला मोर्चा,,,
उत्तराखंड हरिद्वार अर्धकुंभ में ₹1.59 करोड़ की लगत से सती घाट से बैरागी कैंप के बीच बनेगा 48 मीटर लंबा स्टील पैदल पुल, आमजन सहित श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ,,,
उत्तराखंड चमोली सीएम धामी ने गोपेश्वर पहुंचकर टनल हादसे में घायल हुए श्रमिकों से मुलाकात कर अधिकारियों को दिए त्वरित राहत और बचाव कार्यों के निर्देश,,,