उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले जनता को मिला 3 महीने का राशन एडवांस और प्रदेश मे एलपीजी सप्लाई सामान्य,,,

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और शादी सीजन से पहले राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आम जनता को बड़ी राहत दी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अनुसार, अब अप्रैल महीने में ही तीन महीने (अप्रैल, मई और जून) का राशन एक साथ दिया जा रहा है।
14 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय और प्राथमिक परिवारों को यह लाभ दिया जा रहा है। राज्य के करीब 14 लाख राशन कार्ड धारक परिवार इस फैसले से लाभान्वित होंगे, जिससे आने वाले महीनों में राशन को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
LPG को लेकर घबराहट कम, बुकिंग में 50% गिरावट
अपर आयुक्त पीएस पांगती ने बताया कि एलपीजी को लेकर स्थिति अब सामान्य हो रही है।
15 मार्च: 90,000 गैस बुकिंग (पैनिक स्थिति)
6 अप्रैल: 45,000 बुकिंग
यानी 50% से ज्यादा गिरावट, जो सप्लाई के सामान्य होने का संकेत है।
1 मार्च 2026 से अब तक राज्य में 18 लाख से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर वितरित किए जा चुके हैं। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
होटल-रेस्टोरेंट के लिए खास व्यवस्था
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए:
रोजाना 6,310 कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
केंद्र सरकार से 100% एलपीजी आवंटन बनाए रखने और 5% अतिरिक्त कोटा मांगा गया है।
छात्रों और मजदूरों को राहत
प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर (FTL) उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
पहचान पत्र के आधार पर कहीं से भी मिलेंगे
अब तक 6,700 से ज्यादा छोटे सिलेंडर वितरित
चारधाम यात्रा के लिए खास तैयारी
सरकार ने चारधाम यात्रा मार्गों पर होटल, ढाबों और धर्मशालाओं में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही वन विभाग को भी वैकल्पिक ईंधन (लकड़ी आदि) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
PNG और CNG नेटवर्क का विस्तार
राज्य में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के लिए:
37,000 से ज्यादा घरों में PNG कनेक्शन
देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में विस्तार जारी
CNG और PNG सप्लाई पूरी तरह सामान्य
कालाबाजारी पर सख्ती
सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर लिया कड़ा एक्शन
6,205 निरीक्षण
373 छापे
19 FIR दर्ज
7 गिरफ्तार
सरकार का कहना है कि चारधाम यात्रा, पर्यटन और शादी सीजन को देखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

More Stories
उत्तराखंड केदारनाथ से मसूरी तक 8 रोपवे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से ही काम, सुरक्षा सुविधा सहित तय समय मे काम पूरा करने के धामी ने दिए सख्त निर्देश,,,
नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों सहित सैकड़ों लापता,,,
नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों लापता,,,