उत्तराखंड में चार घंटे बंद रहेगा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे, दो चरणों में रोका जाएगा ट्रैफिक, पैदल आवाजही भी रहेगी बंद,,,,,,
रुद्रप्रयाग: भारी बरसात से भीरी-परंकड़ी-मक्कू मोटर मार्ग त्यूंग बैंड के समीप भूधंसाव से 30 मीटर वॉशआउट हो गया था। मार्ग पर प्रभावित हिस्से में सुरक्षा दीवार का निर्माण होना है।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार से यातायात दो चरणों में दो-दो घंटे के लिए बंद रहेगा। इस दौरान पैदल आवाजाही भी नहीं होगी। इसकी वजह भीरी-परकंडी-मक्कू मोटर मार्ग पर त्यूंग बैंड में होने वाला सुधारीकरण कार्य है। लोनिवि ने इस संबंध में प्रशासन और एनएच को सूचना दे दी है।
भारी बरसात से भीरी-परंकड़ी-मक्कू मोटर मार्ग त्यूंग बैंड के समीप भूधंसाव से 30 मीटर वॉशआउट हो गया था। मार्ग पर प्रभावित हिस्से में सुरक्षा दीवार का निर्माण होना है। यहां पूरा चट्टानी क्षेत्र है, जिससे कार्य के दौरान, ठीक नीचे से गुजर रहे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर पत्थर व मलबा गिरने का खतरा है। इसलिए लोनिवि ने हाईवे को दो चरणों में बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान हाईवे पर प्रभावित क्षेत्र में दोनों छोर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ डिवीजन के सहायक अभियंता अनुज भारद्वाज ने बताया कि भीरी-परकंडी-मक्कू मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 1 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर यातायात बंद रहेगा। क्योंकि संपर्क मार्ग पर मशीनों की मदद से चट्टान की कटिंग के दौरान हाईवे पर पत्थर व मलबा गिरेगा, जिससे यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि हाईवे पर मलबा व पत्थर सफाई के लिए दोनों तरफ दो जेसीबी को तैनात किया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड पारदर्शी चुनावी प्रणाली पर सवाल खड़े कर भ्रम की राजनीति कर रही कांग्रेस – पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री)
उत्तराखंड गुरुकुल कांगड़ी विवि. हरिद्वार में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 5वें दिन भी अनशन जारी, छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम ने किया चेकअप,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन रविवार दिनांक 11/10/2026