उत्तराखंड में जल्द उड़ान भरेंगे सी प्लेन, इस योजना से प्रदेश में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में सी-प्लेन से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कवायद शुरू हो गई है और जल्द ही राज्य की झीलों में सी-प्लेन की सवारी का लुत्फ पर्यटक उठा सकेंगे। आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन विभाग प्रदेश के भीतर सी-प्लेन उड़ाने के लिए एक सर्किट तैयार कर रहा है।
जिसमें प्रदेश की पांच झीलों को शामिल किया गया है। वही ज्यादा जानकारी देते हुए यूकाडा सीईओ सोनिका ने बताया कि इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है और केंद्र से अनुमति मिलने के बाद इस दिशा में आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।
आपको बता दें कि पर्यटक अब टिहरी, ऋषिकेश, नानकमत्ता, कालागढ़ और हरिपुरा झील का हवाई सफर कर सकेंगे।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व कर राज्य के विकास और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर,,,
उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,
उत्तराखंड ऋषभ पंत के रुड़की स्थित घर और स्कूल को लेकर चर्चाएं तेज, तहसील प्रशासन ने दी सफाई,,,,