October 12, 2026

उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,

उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,

देहरादून: एसआईआर प्रपत्र प्राप्त होने की सूचना मतदाताओं को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराने की मांग उठी है। उत्तराखंड पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने अंग्रेजी में आ रहे एसएमएस से मतदाताओं में उलझन पैदा होने की बात कही है।

गीता बिष्ट ने कहा कि वर्तमान में मतदाताओं के एसआईआर प्रपत्रों पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। नियमानुसार निस्तारित किए जा रहे प्रपत्र संबंधित बीएलओ की ओर से ऑनलाइन अपलोड किए जा रहे हैं।

प्रपत्र में किसी प्रकार की कमी नहीं पाए जाने पर निर्वाचन आयोग की ओर से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्रपत्र प्राप्त होने की सूचना भेजी जा रही है। हालांकि, यह सूचना केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं, जो अंग्रेजी भाषा को सहज रूप से पढ़ और समझ नहीं पाते।

ऐसे में केवल अंग्रेजी में एसएमएस भेजे जाने से मतदाताओं को यह समझने में परेशानी हो रही है कि उन्हें किस संबंध में सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर जैसी महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता तक स्पष्ट और सरल भाषा में सूचना पहुंचना आवश्यक है।

You may have missed

Share