उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पर लगी रोक, उच्च न्यायालय, नैनीताल ने चुनाव अधिसूचना को किया स्थगित,,,,
देहरादून: उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल के आदेश से राज्य सरकार के आरक्षण संबंधी पूरी कार्यवाही अग्रिम आदेश तक स्थगित की गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने अदालत के फैसले के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया रोक दी है। बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होनी थी। अधिसूचना में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि 21 जून को राज्य के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) के सभी ग्राम पंचायतों के सदस्यों, ग्राम पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन को अधिसूचित किया गया था। इसके तहत 25 से 28 जून तक नामांकन व अग्रिम कार्यक्रम निर्धारित किए गए थे।
चूंकि उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल के आदेश से राज्य सरकार के आरक्षण संबंधी पूरी कार्यवाही अग्रिम आदेश तक स्थगित की गई है। इस कारण पदों, स्थानों के आरक्षण एवं आवंटन की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इन परिस्थितियों में नामांकन की कार्यवाही और आगे कार्यवाहियां किया जाना संभव नहीं है। उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के अनुपालन में आयोग द्वारा नामांकन व चुनाव से संबंधित अन्य कार्यवाहियां अग्रिम आदेशों तक स्थगित की जाती हैं।


More Stories
उत्तराखंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट, उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप; तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती,,,
उत्तराखंड सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, निर्माण कार्यों में लेत-लतीफी पर मुख्य सचिव सख्त, हर जिले में CBT परीक्षा केंद्र विकसित करने के निर्देश,,,