September 15, 2026

उत्तराखंड में दिन के तापमान मे दर्द हुई वृद्धि, सुबह-शाम ठंड, ला नीना का असर दिखने के बन रहे है आसार,,,,,

उत्तराखंड में दिन के तापमान मे दर्द हुई वृद्धि, सुबह-शाम ठंड, ला नीना का असर दिखने के बन रहे है आसार,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में 27 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। अक्टूबर महीने के शुरुआत में सामान्य से अधिक बारिश होने के बाद भी अंतिम सप्ताह तक ठंड सामान्य बनी हुई है।

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में शुष्क मौसम रहने से। चटख धूप खिलेगी, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भी ठंड का एहसास कम होगा। तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी परेशान करेगी। तेज धूप निकलने के कारण न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। ताज पश्चिमी विकशॉप सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना भी है।

🟢 उत्तराखंड मौसम का अपडेट
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30.2 और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह से तापमान बढ़ा हुआ है। शनिवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटक धूप खिली रही। दिन के समय जहां गर्मी का एहसास हो रहा है तो वही सुबह और शाम ठंड बनी हुई है।

🔴 ला नीना का असर
बारिश न होने और चटक धूप खिलने की वजह सर्दी में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। यह भी माना जा रहा है कि इस साल अधिक ठंड हो सकती है। प्रशांत महासागर में खास प्राकृतिक घटना ला नीना का असर उत्तराखंड में भी पड़ सकता है। इस कारण यहां ठंड अधिक होने की संभावना है। इस तरह के आसार हर 2 साल में बनते हैं, जिसकी वजह से सामान्य से अधिक बारिश और ठंड होती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। जबकि सोमवार के बाद पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।

You may have missed

Share