उत्तराखंड में पेंशनरों का बढ़ा महंगाई भत्ता, पुष्कर सिंह धामी सरकार ने की महंगाई भत्ते मे इतने प्रतिशत की वृद्धि,,,,
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की है। अब उन्हें 55% के स्थान पर 58% महंगाई राहत मिलेगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इस निर्णय से लगभग 40 हजार पेंशनभोगियों को लाभ होगा, और यह राहत 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।
धामी सरकार ने त्योहारी सीजन में दिया गिफ्ट।
प्रदेश सरकार ने राजकीय कर्मचारियों के बाद सातवां वेतनमान के अंतर्गत पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर के लिए भी महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि कर दी। उन्हें अब 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत महंगाई राहत दी जाएगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया।
शासन ने विगत 11 अक्टूबर को सातवां वेतनमान ले रहे राजकीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी। अब पेंशनर को भी राहत दी गई है। इससे लगभग 40 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। उन्हें एक जुलाई, 2025 से महंगाई राहत दी गई है।


More Stories
“धर्म – कर्म” मां शैलपुत्री की विधिवत आराधना से जीवन में आएगी सुख-समृद्धि- श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी
उत्तराखंड हरिद्वार भैरव घाट पर जूना अखाड़ा के संतों ने तर्पण कर उत्तराखंड के समग्र विकास और शांति की करी कामना,,,
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश, फसलों, मवेशियों और परिसंपत्तियों क्षति का सर्वेक्षण कर पीड़ितों को दे मुआवजा- मदन कौशिक