उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद रविवार मसूरी में सैलानियों का लगा जमावड़ा, देहरादून-मसूरी हाईवे पर लगा कई KM लंबा जाम,,,,,

मसूरी: मसूरी में रविवार को बर्फबारी का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण देहरादून-मसूरी हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ ने जाम की स्थिति उत्पन्न कर दी। जैसे-जैसे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई, जाम भी लंबा होता गया। देहरादून-मसूरी हाईवे पर लंबा जाम लगने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
सुबह आठ बजे से ही विभिन्न मार्गों, मसूरी धनोल्टी, किंग क्रेग गांधी चौक, जीरो प्वाइंट, गांधी चौक मोतीलाल नेहरू मार्ग पर वेवरली चौक, किंग क्रेग मेसोनिक लाज, घंटाघर, लाल टिब्बा, चार दुकान मार्ग पर जम से बुरा हाल है। हजारों की संख्या में दुपहिया वाहन मसूरी पहुंच रहे हैं।

More Stories
देश – दुनिया, बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में मसीहा बने तेज प्रताप यादव, गर्दिश में की लाखों की मदद,,,,
उत्तराखंड कावड़ मेले के चलते में रोडवेज का किराए मे हुई 100 रुपये तक बढ़ोतरी, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा प्रभाव,,,,,
उत्तराखंड भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल का एम्स दिल्ली में हुआ निधन, लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे प्रमोद नैनवाल,,,,