उत्तराखंड में बोर्ड रिजल्ट की तिथि तय, इस तारीख को इतने बजे यहां ऐसे देखें अपना रिजल्ट कार्ड,,,,,
देहरादून: आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय रामनगर (नैनीताल) में परीक्षाफल समिति की प्रथम बैठक आहूत की गई जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2025 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 का परीक्षाफल दिनांक 19 अप्रैल, 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे घोषित किया जायेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल घोषित होने के उपरान्त उत्तराखण्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।


More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,