उत्तराखंड में भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस,,,,,

हरिद्वार: हरिद्वार के धनौरी चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों सड़कों के बीच रुड़की–धनौरी मार्ग पर पहुंचे तो उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से किसी कार्य से रूड़की गये थे। जैसे ही वापस वह धनौरी कलियर मार्ग पर दो सड़कों के बीच पहुंचे तो उसकी कार डिसबेलेंस हो गई, जिसके कारण कार पेड़ से टकरा गई और नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया है
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में अमित सैनी की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। अभी तक परिजनों की और से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को भेजे निर्देश, फसलों, मवेशियों और परिसंपत्तियों क्षति का सर्वेक्षण कर पीड़ितों को दे मुआवजा- मदन कौशिक
उत्तराखंड पारदर्शी चुनावी प्रणाली पर सवाल खड़े कर भ्रम की राजनीति कर रही कांग्रेस – पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री)
उत्तराखंड गुरुकुल कांगड़ी विवि. हरिद्वार में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 5वें दिन भी अनशन जारी, छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों की टीम ने किया चेकअप,,,,