उत्तराखंड में भारी बरसात के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा एवं हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं।
जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करते रहें।


More Stories
उत्तराखंड गढ़वाल में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया- अनिल बलूनी
उत्तराखंड, ज्वालापुर पुलिस ने 52 पव्वे देशी शराब के साथ तस्कर अरविंद उर्फ पहाड़ी पुत्र महावीर, निवासी पीठ पुलिया, जगजीतपुर को किया गिरफ्तार,,,,,
उत्तराखंड क्रिसमस और नए साल के लिए यातायात प्लान लागु, गूगल मैप पर भी रूट डायवर्जन अपडेट कराएगी उत्तराखंड पुलिस,,,,,,