उत्तराखंड में रात ढाई बजे यहां पुलिस ने दी दबिश, दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी उमर का मिला उत्तराखंड कनेक्शन,,,,,

हल्द्वानी: ब्लास्ट मामले में आतंकवादी उमर से जुड़े कॉल डिटेल्स की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात ढाई बजे हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में स्थित बिलाली मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार किया। टीम संदिग्ध को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है।
ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकवादी उमर से जुड़े मोबाइल के काॅल डिटेल को खंगालने में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। शुक्रवार की देर रात ढाई बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के साथ ही एलआईयू दिल्ली की टीम ने हल्द्वानी के संवेदनशील मुस्लिम बाहुल्य इलाके बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को उठाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस उसे लेकर दिल्ली चली गई।
उधर दबिश के बाद क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुबह ही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के साथ ही सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के अलावा, लालकुलां, कालाढूंगी, हल्द्वानी, मुखानी, काठगोदाम थाना की पुलिस बनभूलपुरा पहुंच गई। अचानक से फोर्स देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए। पुलिस ने बिलाली मस्जिद तथा इसके बगल में स्थित इमाम के आवास पर कड़ी सुरक्षा रखी है।
एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है।
दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट जिसने देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकी हमले में दर्जन भर से अधिक लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। सरकार द्वारा इसे आतंकी हमला घोषित किए जाने के बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली को एनआईए रिमांड में लिया
लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आरोपी आमिर राशिद अली को पेश किया था। एनआईए ने दावा किया कि आरोपी ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,