उत्तराखंड में रुद्रपुर का माहौल ख़राब करने की थी कोशिश, आइए जानते हैं आखिर क्या है मामला,,,,
Video Player00:0001:20
रुद्रपुर: जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ हुई है। किसी असामाजिक तत्व ने डाक्टर अम्बेडकर की मूर्ति के गले में टायर डाल दिया।
इस घटना के बाद अम्बेडकर समर्थकों में रोष पैदा हो गया और समर्थकों ने अम्बेडकर की मूर्ति के नीचे ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पूर्व मेयर रामपाल ने रुद्रपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने मामले के दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
एसपी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि शरारती तत्व की गिरफ़्तारी के लिए दो से तीन टीमों का गठन कर दिया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।

More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,