उत्तराखंड में रोडवेज के 13 नए बस स्टैंड और कार्यशालाओं का निर्माण पूरा,सीएम ने 112 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में परिवहन निगम के बेड़े में 112 नई बसें शामिल हुई है। देहरादून में सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएम ने कहा कि नए साल पर हमारे लिए यह खुशी और गर्व की बात है कि हम ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के बेड़े में नई बसें शामिल हुई हैं। इससे हमारे राज्य का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और मज़बूत होगा और देश भर से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी।

सीएम धामी ने जानकारी दी कि परिवहन निगम को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश में 13 नए बस स्टैंड और कार्यशालाओं का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जबकि 14 अन्य स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही आईएसबीटी की तर्ज पर विभिन्न बस स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’, खजान दास और सविता हरबंस कपूर सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने परिवहन निगम के सुधार और विस्तार के प्रयासों की सराहना की।


More Stories
देहरादून चाय बागान भूमि विवाद, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 29.17 हेक्टेयर सीलिंग भूमि के खरीद-फरोख्त पर लगाई रोक,,,
उत्तराखंड में करवट लेगा मौसम, पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बन रहे है बर्फबारी के आसार,,,
“देश – दुनिया” माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, दुनिया के बड़े हिस्से में डिजिटल कामकाज प्रभावित, भारत में भी पड़ा व्यापक असर,,,,