उत्तराखंड में लगे दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटर, 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर लगाने की प्रक्रिया जारी,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम तेजी से हो रहा है। इससे रियल टाइम मॉनिटरिंग, रिमोट कनेक्शन, डिसकनेक्शन, बिलिंग प्रणाली में सुधार भी होगा।
यूपीसीएल ने प्रदेश में अब तक दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। निगम प्रबंधन ने रोजाना 4000 मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है। 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों, प्रतिष्ठानों पर ये मीटर लगाए जाने हैं।
यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत ऊर्जा वितरण प्रणाली में दक्षता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता में सुधार के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उपभोक्ताओं को उनकी बिजली खपत की सटीक जानकारी देगा।
रियल टाइम मॉनिटरिंग, रिमोट कनेक्शन, डिसकनेक्शन, बिलिंग प्रणाली में सुधार भी होगा। सभी शहरी, अर्द्ध शहरी, ग्रामीण, दूरदराज के क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। एमडी ने बताया कि अब रोजाना 4000 मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

More Stories
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन सोमवार दिनांक 16/03/2026
उत्तराखंड कुलदीप यादव की शादी पर मोहम्मद कैफ ने किया धमाल, रिंकू सिंह-तिलक वर्मा पर उड़ाए नोट,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में NSS शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने योग, वृक्षारोपण और नुक्कड़ नाटक का किया मंचन,,,,