उत्तराखंड में श्रद्धालुओं के लिए खुले चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, जयकारे के साथ पावन पल के साक्षी बने सैकड़ों श्रद्धालु,,,,,,,,,

देहरादून: चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह चार बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर 500 से ज्यादा श्रद्धालु पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है।
शुक्रवार को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची थी। इसके बाद शनिवार देर शाम को ही भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने मंदिर में पहुंच गई थी। शनिवार सुबह पुजारी सुनील तिवारी ने भगवान रुद्रनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की।
भोग लगाने के बाद सुबह करीब 10 बजे भक्तों के साथ डोली ने अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। देर शाम को डोली अपने भक्तों के साथ रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची। डोली के मंदिर परिसर में पहुंचते ही शिवभक्तों ने जय रुद्रनाथ के जयकारे लगाए।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,