उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज नवरात्र में हो सकता है कैबिनेट विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला जल्द,,,
्
देहरादून: उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बातचीत कर चुके हैं और अब वह कल वापस लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले 2-3 दिनों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है
प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में 9 नाम शामिल
सूत्रों के अनुसार, भाजपा आलाकमान के पास प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए करीब 9 नाम पहुंचे हैं। पार्टी जल्द ही इनमें से किसी एक नाम पर मुहर लगा सकती है। इस बदलाव को उत्तराखंड में 2027 की विधान सभा चुनाव की तैयारियों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।
नवरात्रि में कैबिनेट विस्तार संभव
सूत्रों का कहना है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान राज्य में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री धामी ने इस विषय में शीर्ष नेतृत्व के साथ सभी जरूरी चर्चाएं कर ली हैं। सरकार 23 मार्च को अपने 3 साल पूरे होने का भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसके तुरंत बाद मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
धामी की पसंद होगी निर्णायक
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पूरे बदलाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इच्छा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़े फैसले उनके नेतृत्व में ही लिए जाएंगे।
उत्तराखंड की राजनीति में आने वाले कुछ दिन बेहद अहम साबित हो सकते हैं। भाजपा संगठन और सरकार में संभावित बदलावों पर सबकी नजर है

More Stories
उत्तराखंड श्री त्रियुगीनारायण मंदिर बना उत्तराखंड का नया डेस्टिनेशन वेडिंग हब, महादेव के विवाह स्थल पर 2022 से 2025 के बीच हुई 750 शादिया,,,,,
उत्तराखंड में भी बिहार की तर्ज पर प्रदेश की महिलाओं के खाते में आ सकते है पैसे, बड़ी योजना की तैयारी में उत्तराखंड सरकार,,,,,
धर्म – कर्म, बढ़ती महगाई को देखते हुए भारत सरकार ने वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों की पेंशन राशि मे की बढ़ोतरी, आदेश जारी,,,