उत्तराखंड पूर्व विधायक चैंपियन की रिहाई पर कानून की उड़ी धज्जियां, गाड़ी से बाहर लटके हूटर बजाते काफिले ने मचाया भोकाल,,,,
देहरादून: हरिद्वार जेल से रिहाई के बाद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का काफिला कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाता नजर आया।
अस्पताल से निकलते वक्त हूटर बजाते हुए गाड़ियों का काफिला जिसमें लोग गाड़ी से बाहर निकले हुए थे सड़क पर दौड़ पड़ा, और पुलिस मूकदर्शक बनी सब देखती रही।
गौर करने वाली बात यह रही कि जेल से रिहाई की प्रक्रिया आम कैदियों से अलग रही। जेल अधीक्षक ने सीधे अस्पताल पहुंचकर खुद कागजी कार्रवाई पूरी कराई और रिहा किया ,ओर फिर समर्थकों की भीड़ के बीच वहां से रवाना हुए।
अब सवाल यह उठता है कि क्या यह एक विशेष दर्जे का संकेत था, या फिर कानून केवल आम नागरिकों पर ही सख्ती से लागू होता है ?


More Stories
बीजेपी ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी खर्च का ब्योरा, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों में कुल 160 करोड़ रुपये खर्च का दिया लेखा – जोखा,,,
उत्तराखंड, सुप्रीम कोर्ट में टली हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, अब अगली पेशी पर टिकी है सबकी निगाहें,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी का दौरे पर जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए तुरंत निस्तारण के निर्देश,,,