- उत्तराखंड में सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण मे IG STF की अध्यक्षता में हुआ उच्चस्तरीय SIT का गठन,12 पुलिस कर्मियों का हुआ तत्काल स्थानान्तरण,,,
ऊधमसिंहनगर: जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं:-
उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु *पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे* की अध्यक्षता में *5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT)* का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत- श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक श्री दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक श्री मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उ.नि., 01 मुख्य आरक्षी, 07 आरक्षी *कुल 12 पुलिस कर्मियों* को तत्काल प्रभाव से *गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग* स्थानान्तरित कर दिया गया है।
उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित *वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं,* उक्त आरोपों के तथ्यों का *विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही* किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है – मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड*


More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,