उत्तराखंड में 23/01/2026 मे भारी बारिश और बर्फबारी के बन रहे है आसार, एजेंसियों अलर्ट मोड पर, निर्देश जारी,,,,,
देहरादून: सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि मौसम खराब होने पर अधिक सतर्कता बरती जाए।
मौसम विभाग ने 23 जनवरी को प्रदेश में बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर शासन ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को एलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि मौसम खराब होने पर अधिक सतर्कता बरती जाए। विशेष रूप से पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन व नगर निकाय आवश्यक तैयारी रखें।
गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील, दूरस्थ और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए पूर्व से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए संवेदनशील व उच्च हिमालयी मार्गों पर जेसीबी, स्नो कटर एवं अन्य आवश्यक मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में संवेदनशील सड़कों, पुलों एवं पैदल मार्गों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,