उत्तराखंड राजधानी के सेलाकुई में गरजा प्रशासन का पीला पंजा, विभाग ने 15 अवैध निर्माणो पर चलाया बुलडोजर,,,,
देहरादून: सेलाकुई स्थित शिवनगर बस्ती में गुरुवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में करीब 15 अवैध निर्माण धराशायी किए गए। शुरुआती निरीक्षण में प्रकाश में आए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
इस बीच तहसील प्रशासन ने सारना नदी के किनारे बसी बस्ती में अवैध निर्माण चिह्नित करने की कवायद तेज कर दी है।
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के चलते तहसील प्रशासन लगातार अवैध निर्माण व कब्जे चिह्नित कर कार्रवाई कर रहा है।
शिवनगर बस्ती में अवैध पक्के व कच्चे निर्माण धराशायी करने के दौरान थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाने के दौरान लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन उनकी एक न चली।
नायब तहसीलदार विकासनगर ग्यारुदत्त जोशी ने बताया कि सेलाकुई स्थित सारना नदी के किनारे शिवनगर बस्ती व अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण व कब्जों को चिह्नित करने का कार्य तेज कर दिया गया है।
बस्ती में अवैध निर्माण करने वालों को जगह खाली करने के लिए बुधवार को नोटिस दिए गए थे। जैसे-जैसे अवैध निर्माण चिह्नत होते रहेंगे, कार्रवाई जारी रहेगी।


More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,